Breaking News

अब तक 7.33 करोड़ को ही लगा टीका:30% को कोरोना टीका नहीं, 8.70 लाख डोज 48 दिनों के बाद हो जाएंगी खराब

राज्य के विभिन्न जिलाें में काेराेना टीके की 8 लाख 70 हजार 430 अक्टूबर से दिसंबर के दौरान तीन माह में एक्सपायर हाे जाएंगी। जबकि, तीन करोड़ 5 लाख लोग अब भी फर्स्ट डोज लेने से वंचित हैं। राज्य में कुल 10 करोड़ 38 लाख 4 हजार 637 लोगों को कोरोना टीका देने का टारगेट है।

इसमें से 7 करोड़ 33 लाख 66 हजार 4 लोग ही 12 अक्टूबर तक फर्स्ट डोज ले सके हैं। वहीं, 6 करोड़ 75 लाख 15 हजार 162 लोगों ने सेकेंड डोज ली है। टीके से वंचित लोगों के लिए जिलों में भेजे गए 8 लाख 70 हजार 430 अक्टूबर से दिसंबर तक एक्सपायर्ड हो जाएंगे।

ये टीके एक्सपायर्ड न हाें, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. नरेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी डीआईओ काे भेजे पत्र में कहा है कि जिस जिले में टीके एक्सपायर्ड हाेंगे, वहां के डीआईओ इसके लिए जिम्मेदार माने जाएंगे।

विडंबना जाे टीका लेने जा रहे वे भी बैरंग लाैट रहे

टीकाकरण मामले में एक विडंबना यह भी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, टीका लेने वाले खाेजे नहीं मिल रहे हैं। दूसरी ओर, जाे लाेग टीका लेने पहुंच रहे हैं, उनमें अधिकतर काे बिना टीका लिए ही लाैटना पड़ रहा है। दरअसल, टीका केंद्र पर जब तक कम से कम 8 लाेग नहीं हाे जाते, तब तक टीके की वायल नहीं खाेली जाती है। ऐसे में कई लाेग प्रतीक्षा करके लाैट जा रहे हैं।

3 माह में टीके बारी-बारी से होंगे एक्सपायर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.