Breaking News

बेगूसराय में चोरी का आरोप लगा की पिटाई:साइकिल चोरी करने के आरोप में पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया

बेगूसराय में साइकिल चोरी करने के आरोप में धराये एक कथित चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई की । यह घटना बीती रात फुलवरिया थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय शोकहरा के समीप सिंधिया चौक पर घटी । बताया जा रहा है कि सिंघिया चौक के समीप एक साइकिल चोर साईकिल चोरी कर अपने साथ ले जा रहा था। तभी लोगों ने साइकिल चोरी करते देख उसे देखा और पकड़ लिया।://

इस दौरान चौक पर हल्ला गुल्ला सुनकर काफी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। इसके बाद भीड़ ने कथित चोर की जबरदस्त पिटाई कर दी । कथित चोर की भीड़ द्वारा जबरन पिटाई की घटना की सूचना फुलवरिया थाना पुलिस को लोगों ने दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चोर को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाना ले गई। मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए साइकिल चोर की पहचान बलिया के रहने वाले करीब 45 वर्षीय शंकर कुमार के रूप में हुई है।

फिलहाल फुलवरिया थाना की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले शोकहारा इलाके में पहले भी कई बार साइकिल चोरी की घटना हो चुकी थी। मंगलवार की रात चोर जैसे ही साइकिल उठा कर ले जा रहा था। उसी वक्त स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया । उसकी पिटाई कर दी। लोगो ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आया यह चोर पहले भी साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.