Breaking News

औरंगाबाद में हा’दसा, किशोर की मौ’त:छत पर खेल रहा था, काई पर पैर जाने से फिसल कर नीचे गि’रा; अस्पताल में तोड़ा दम

औरंगाबाद में छत से गिरने के कारण 11 साल के एक किशोर की मौत हो गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के मिनी बिगहा मोहल्ले का है। मृतक की पहचान किशोर उसी मोहल्ले के छोटू गुप्ता के 11 वर्षीय पुत्र प्रियम कुमार के रूप में हुई।

परिजनों के अनुसार, प्रियम मंगलवार शाम में अपने छत पर खेल रहा था। उसी छत पर बारिश के वजह से काई जमा हुआ था। तभी अचानक खेलते खेलते किशोर का पैर काई पर चल गया जिससे वह फिसल गया। जिसके कारण वह छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में किशोर को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मौसम सुहावना होने के कारण बच्चे छत पर खेल रहे थे। तभी अचानक पैर फिसल गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर अपने घर चले गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.