Breaking News

मुखिया के बेटे ने मुंह बांधकर नाबालिग से किया रे’प:सीतामढ़ी में जान से मा’रने की ध’मकी दी, लड़के के पिता ने भी पीटा

सीतामढ़ी में 16 साल की लड़की ने मुखिया के बेटे पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की ने बताया कि मां मार्केट गई थी। इसी बीच वो घर में आया और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। मैंने मना किया तो कपड़े से मुंह बांधा और रेप करने लगा। इसके बाद उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामला नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि 15 सितंबर को घर में अकेली लड़की को देख स्थानीय मुखिया बेटे ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त पीड़िता की मां बाजार गई थी। जब वह घर लौटी तो अपनी बेटी को रोते देख कारण पूछा।

इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के पिता सह मुखिया से इसकी शिकायत की। तो पीड़िता के मां को अगले दिन सुबह पीड़िता को साथ में लेकर आने को कहा। जब अगले दिन पीड़िता की मां अपने बेटी के साथ आरोपी के घर पहुंची तो काफी पूछताछ के बाद दोनों के साथ मारपीट कर भगा दिया।

वही दोनों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद पीड़िता द्वारा 9 अक्टूबर को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दर्ज प्राथमिकी में मो. दानिश इकबाल, मो. नजरे आलम, नाहिदा परवीन, मो. मोअज्जम आलम समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि मो. दानिश इकबाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। दानिश इकबाल का उसके घर अक्सर आना-जाना रहता था। पहले भी वह मुझे गंदी नीयत से देखता था। पीड़िता के मां ने कहा कि उसकी बेटी घर में अकेली सोई हुई थी। तभी मोहम्मद दानिश इकबाल कमरे में घुसकर उसका मुंह दबाकर एवं जान से मारने का धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी शिकायत करने उसके घर गई तो सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर हम दोनों मां-बेटी को निर्वस्त्र कर बेहरमी से पीटा। विरोध करने पर मां की कान की बाली भी छीन ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.