सीवान में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है। जिसके बाद जीआरपी की मदद से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि हादसे में मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पूरी घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के चांप ढाला के समीप की है। घटना रविवार की देर रात्रि की बताई जा रही है।
बताया जाता है कि युवक ढाला के समीप खड़ा था, इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गेटमैन ने इसकी जानकारी है स्टेशन मास्टर को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने रेलवे के जीआरपी तथा स्थानीय थाने की पुलिस को दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को आनन-फानन में लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतक के पास से किसी प्रकार के प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं जिससे उसकी शिनाख्त हो पाई। उसके शव को सिवान सदर अस्पताल में पंचनामा के लिए भेजा गया है उसके बाद उसकी शव को पोस्टमार्टम कराए जाएगी। मृतक युवक का उम्र करीब 20 वर्ष बताया जा रहा है। युवक जींस तथा शर्ट पहने हुए है।
घटना स्थल पर पूछताछ करने के बाद जानकारी हुआ की युवक से आप ढाला के पास खड़ा था जिसके बाद तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया और काफी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि घटना के बाद किसी ने उसे छूने की जुर्रत नहीं की। फिलहाल उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस करवाई करने में लगी है।



Leave a Reply