BIHARBreaking NewsSTATE

लॉक डाउन तो’ड़ने वालों पर स’ख्त हुआ प्रशासन, बेवजह बाहर निकलने वालों की खैर नहीं…

पटना में लॉक डाउन को तो’ड़ने वालों की अब खैर नहीं है. गैर जरूरी कामों से बेवजह सड़क पर इधर- उधर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों पर प्रशासन की सख्ती अब फुलवारी, अनीसाबाद, चीतकोहरा गोलंबर, बेउर मोड़, सिपारा, बस स्टैंड, जगदेव पथ, आशियाना मोड़ सहित आस पास के इलाके में दिखने लगा है. बैरियर लगा कर पुलिस हर आने जाने वालों से सख्ती से पूछताछ करने के बाद जरूरी समझने पर ही आगे बढ़ने दे रही है.गैर जरूरी कामों से आप अगर सड़कों पर निकलने की गलती कर रहे हैं तो बुरे फंस सकते हैं. पुलिस पदाधिकारी के साथ ही ट्रैफिक पुलिस के जवानों को हर आने जाने वाले कि पूरी जानकारी दस्तावेज दिखाने के बाद ही आगे जाने देने की इजाजत है.

अनीसाबाद, चीतकोहरा गोलंबर पर पुलिस जवान मुस्तैदी से हर आने जाने वालों की तला’शी लेने के बाद ही वाहनों को आगे जाने दे रहे हैं. बाइक कार वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है. वहीं दूध, सब्जी, पानी व अस्पताल आने जाने वाले वाहनों को नहीं रोका जा रहा है.

सं’क्रमण को रोकने के लिए जब तक बेहद जरूरी न हो, तब तक सार्वजनिक स्थलों पर आने— जाने से बचना बेहद जरूरी है. सरकारी एडवाइजरी में यही आग्रह किया जा रहा है. लेकिन लॉक डाउन का यह अर्थ कतई नहीं है कि प्रदेश या जिलों की सीमाएं सील हैं. यदि किसी ग’म्भीर म’रीज को दिखाना हो या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना हो तो ऐसे अत्यंत जरूरी कामों के लिए घर से बाहर निकला जा सकता है.

सब्जी- दूध की दुकानें खुलेंगी?

दूध, सब्जी, किराना और दवाओं की दुकान लॉक डाउन के दायरे से बाहर हैं. मगर इन दुकानों पर बेवजह भीड़ लगाने से बचना जरूरी है.

एटीएम- पेट्रोल पंप खुलेंगे?

पेट्रोल पंप और एटीएम को राज्य सरकार ने आवश्यक सेवाओं के श्रेणी में रखा है, ये खुले रहेंगे. इन्हें लॉक डाउन के दायरे से बाहर रखा गया है.

निजी वाहन का उपयोग होगा?

निजी वाहनों का संचालन जारी रहेगा, लेकिन संक्रमण से बचने के लिए खुले वाहनों जैसे बाइक आदि की जगह निजी कार आदि का प्रयोग करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.