नालंदा में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर बीती रात आत्महत्या कर ली। मृतक हिलसा प्रखंड अंतर्गत चिकसौरा थाना क्षेत्र के निरिया गांव निवासी जितेंद्र पासवान के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है।
घटना के संदर्भ में परिजन ने बताया कि बीती रात पति पत्नी दोनों एक ही कमरे में मौजूद थे किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच युवक ने फंदे से लटक आत्महत्या कर ली।
दरअसल युवक की शादी इसी वर्ष जून महीने में हुई थी और वह दुर्गा पूजा पर्व को लेकर 10 दिन पूर्व ही गांव आया हुआ था। दूसरे प्रदेश में रहकर वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पति पत्नी में पैसे की विवाद को लेकर कहासुनी हुई इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली।
चिकसौरा थानाध्यक्ष चन्द्रोदय प्रसाद ने बताया कि मृतक के पिता ने आत्महत्या कर लेने के बात बताई है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।



Comment here