Breaking News

मुंगेर में बद’माशों ने सरेआम की फा’यरिंग, पूजा पंडाल में युवती से की थी छेड़खानी, विरोध करने पर पहले मारपीट कर भागे थे

मुंगेर में सोशल मीडिया पर एक गोलीबारी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में जब पता किया गया तो यह वायरल वीडियो हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़िया गांव का है। जहां कल बीते गुरुवार को दुर्गा मंदिर के पूजा पंडाल में एक मनचले और शरारती तत्वों के द्वारा पूजा करने आई एक युवती के साथ छेड़खानी किया गया था। इस बात का जब विरोध पूजा कमेटी के सदस्य और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा करने लगे तो आरोपी युवक के द्वारा मारपीट कर भाग गए और बाद में गोलीबारी भी किया गया

जानकारी के मुताबिक हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव स्थित दुर्गा मंदिर में बाईट गुरुवार को पूजा अर्चना करने को लेकर पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पूजा पंडाल में आयी एक लड़की के साथ छेड़खानी कर दी। जिसका मंदिर प्रबंधन के लोगों ने विरोध किया और शरारती तत्वों पर आक्रोशित हो गये जिसके बाद शरारती तत्व वहां से चले गये। कुछ देर बाद हथियार से लैस होकर शरारती तत्व पहुंचे और वहां पर मौजूद लोगों को पीटने लगे। मारपीट के बाद शरारती तत्वों ने गोलीबारी भी की। सड़कों पर पिस्टल की गोली का खोखा बिखरा पड़ा था।

वहीं पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा को बरामद किया है। घटना के बारे में ग्रामीणों के मुताबिक बताया जाता है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है और इसी बात को लेकर मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई है। मारपीट के दौरान कुछ स्थानीय ग्रामीणों को मामूली चोट लगी थी जिसका इलाज खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वही इस संबंध में हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर गोलीबारी करने का वायरल वीडियो मेरे पास भी आया है इसकी जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.