Breaking News

वैशाली में पूर्व मुखिया के परिवार के साथ मारपीट:जमीनी विवाद को लेकर की गई गोलीबारी, घायलों का चल रहा इलाज

वैशाली के हाजीपुर में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पूर्व मुखिया के परिवार वालों के साथ जमकर मारपीट किया। वहीं, मारपीट में घायल मुखिया के पुत्र एवं अन्य लोगों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना गुरुवार देर रात घटी। जहां रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र के लिटियाही में पूर्व मुखिया के पुत्र पर दबंगों ने कई राउंड फायरिंग की

बताया जा रहा कि सरायपुर पंचायत पूर्व मुखिया के पुत्र जितेंद्र राय से अपने की पट्टीदारों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इसी में किसी बात को लेकर गुरुवार की देर बाद कहासुनी हो गया तभी पूर्व मुखिया के पुत्र के घर पर दबंगो ने चढ़कर मारपीट और फायरिंग शुरू कर दिया।

हालांकि बदमाशों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कि गई। जिसमें पूर्व मुखिया के पुत्र बाल-बाल बच गया इधर मारपीट में घायल सभी का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है घटना की जानकारी मिलने के बाद रुस्तमपुर थाने के पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है हालांकि अब तक एक भी लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.