मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना के बैरिया इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल किसलय समेत तीन युवक को गिरफ्तार किया है। इनके पास भाड़ी मात्रा में हथियार का जखीरा भी बरामद किया गया है। साथ ही, हथियार बनाने व मरम्मत करने का सामान भी बरामद किया गया है
बताया जा रहा है सभी अपराधी पर्यटन निगम मे कार्यरत एक जेई के मकान में करीब 1 साल से किराये पर रहे थे। किसलय अपने नाम से गिरोह चला रहा था। दुर्गापूजके बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। इसी दौरान वह पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से लेकर नेपाल तक गिरोह ने आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। साथ ही, बिहार के कई जिलों में भी लूट, रंगदारी समेत अन्य घटनाओ को अंजाम दिया है।
कई मामले है दर्ज
इसके ऊपर कई मामले दर्ज है। पुलिस इसके पीछे पिछले 3 वर्षों से पड़ी हुई थी। लेकिन, यह पकड़ में नही आ रहा था। मामले में सोमवार शाम एसएसपी जयंतकांत ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुख्यात अपराधी किसलय व उसके गिरोह के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से एक कार्बाइन, 12 मैगजीन, 2 पिस्टल, 1 कट्टा, 20 कारतूस, 11 फायर किया हुआ कारतूस, 41 मोबाइल व हथियार बनाने व मरम्मत करने का सामान भी बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि किसलय के पीछे पुलिस करीब 3 वर्षो से पड़ी हुई थी। उसने वर्ष2015 में पूर्वी चंपारण के रक्सौल में रेलवे गार्ड का अपहरण कर फिरौती मांगी थी। इसके अलावा, नेपाल के बीरगंज में कई व्यव्सायियो से रंगदारी वसूली है। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में व्यव्सायी से रंगदारी नही मिलने पर गोली मारना व बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया।
पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी में व्यव्सायी का अपहरण समेत अन्य कई घटनाओं में इसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही, छानबीन में पता चला कि यह हथियार का भी सप्लाई करता है। साथ, मुजफ्फरपुर से मोतिहारी तक सुनियोजित तरीके से रंगदारी वसूलता है।
डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी अहियापुर इलाके में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए किसलय सिंह अपने गिरोह के साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टाउन डीएसपी राघव दयाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसके बाद उनके ठिकाने पर छापेमारी की गई।
इसमे किसलय सिंह को उसके गिरोह के साथ भाड़ी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में किसलय ने कहा कि दुर्गापूजा के अवसर पर लूट की योजना थी। पूछताछ में कई अन्य अपराधियों की जानकारी मिली है। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।







Leave a Reply