अगर आप अपने परिवार के साथ दशहरा की छुट्टियां मनाने राजगीर आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरूरी है क्योंकि नालंदा का अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित नेचर व जू-सफारी 5 अक्टूबर यानी बुधवार को बंद रहेगी।
इस संदर्भ में नेचर सफारी के निदेशक आतीश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा पर्व को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से वन विभाग ने यह निर्णय लिया है की 5 अक्टूबर को राजगीर की नेचर व जू सफारी के अलावे जयप्रकाश उद्यान, घोड़ा कटोरा पार्क, वेणु वन के अलावे जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में स्थित हिरण्य पर्वत पार्क, चिल्ड्रन पार्क, अनुग्रह नारायण पार्क, सुभाष पार्क एवं कारगिल पार्क बंद रहेंगे।
नेचर सफारी के निदेशक ने कहा कि 6 अक्टूबर से पुनः पूर्व की तरह सभी पार्क एवं नेचर व जू-सफारी को खोल दिया जाएगा।






Leave a Reply