Breaking News

शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा

नवरात्रि के नौवें दिन मंगलवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। लोगों ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा के नौवें स्वरुप मां सिद्धिदात्री की आराधना की।

माना जाता है कि माता सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही उसे ज्ञान, बुद्धि, धन, ऐश्वर्य इत्यादि सभी सुख-सुविधाओं की भी प्राप्ति होती है। कई लोग नवरात्र पर्व की नवमी तिथि को कन्या पूजन कर 9 दिनों से चले आ रहे व्रत का पारण करते है

8 लाख रुपए की लागत से बनारस के विश्वनाथ मंदिर के स्वरूप का पंडाल बनाया गया है।

8 लाख रुपए की लागत से बनारस के विश्वनाथ मंदिर के स्वरूप का पंडाल बनाया गया है।

विश्वनाथ मंदिर के स्वरूप बनाए गए पंडाल में विराजमान है मां

इधर, बेतिया शहर के उत्तर दिशा स्थित बानुछापर में 8 लाख रुपए की लागत से बनारस के विश्वनाथ मंदिर के स्वरूप बनाए गए पूजा पंडाल में विराजमान है मां। यहां हर साल दुर्गा पूजा में हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस साल भी हजारों की संख्या में भक्त मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। पिछले दो सालों से कोरोना काल के कारण भव्य तरीके से यहां पूजा-पाठ नहीं हो पा रहा था। इस बार पूजा समिति द्वारा पंडाल और प्रतिमा को आकर्षक रूप दिया गया है।

मां दुर्गा अपने दोनों हाथों से बच्ची के दोनों हाथ को पकड़ गोल-गोल घूम रही है।

मां दुर्गा अपने दोनों हाथों से बच्ची के दोनों हाथ को पकड़ गोल-गोल घूम रही है।

बेटी बचाओ की थीम पर मां की प्रतिमा

वहीं, बक्सर के पुरानी सब्जी बाजार स्थित श्री कला निकेतन के द्वारा स्थापित की गई मां की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बेटी बचाओ की थीम पर मां की प्रतिमा को तैयार की गई है। दुर्गा मां अपने दोनों हाथों से बच्ची के दोनों हाथ को पकड़ गोल-गोल घूम रही है। उनके अन्य हाथों में कमल के फूल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.