Breaking News

नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की हो रही अराधना:मधुबनी में सुबह से ही पंडालों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मधुबनी के अलग-अलग पूजा पंडालों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की अराधना हो रही है। दर्शन और पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।वही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा पंडाल समिति के ओर से खास व्यवस्था की गई है। खोंइछा भरने को लेकर पूजा पंडाल में पहुंची महिलाएं बारी-बारी से मंदिर के अंदर प्रवेश कर सुख-शांति, समृद्धि की कामना कर रही हैं। वही भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है

श्रद्धालुओं की भारी भीड़

जिले के सप्ता दुर्गा मंदिर, कोतवाली चौक, गिलेशन दुर्गा मंदिर, गौशाला चौक दुर्गा मंदिर, सिबिपट्टी दुर्गा मंदिर, सुगौना दुर्गा मंदिर, बेल्हवार दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.