Breaking News

पटना पहुंचे बॉलीवुड सितारे, गोविंदा बोले- वहीं सुपरस्टार हो पाएगा जो बिहार-यूपी का गाना गाएगा

राजधानी पटना में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। कई जगहों पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मिलर स्कूल मैदान में डंडिया रास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें शिरकत करने शनिवार को मशहूर अभिनेता गोविंदा, महिमा चौधरी, पंकज केसरी, रानी चटर्जी, गुलशन ग्रोवर और केके गोशवामी जैसे बड़े सितारे मुंबई से पटना पहुंचे हैं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग डांडिया खेलने पहुंचे।

बॉलीवुड सितारों के साथ झूमे पटनावासी

बॉलीवुड के सितारों के साथ डांडिया में झूमने के लिए हजारों की संख्या में लोग डांडिया रास में शामिल हुए। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने माता रानी के मंत्रो को और बिहारी गानों को गाकर सुनाया। साथ ही बिहार के लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ‘वहीं सुपरस्टार हो पाएगा जो बिहार यूपी का गाना गाएगा’। वहीं महिमा चौधरी ने अपने फिल्म परदेश का गाना आई लव माई इंडिया और जरा तस्वीर से तुम गाकर सुनाया। वहीं बॉलीवुड के खलनायक गुलशन ग्रोवर ने भी अपने फिल्मों के कई मशहूर डायलॉग सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया।

भोजपुरी के कलाकारों ने भी खूब मचाया धूम

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी और पंकज केसरी ने भी डांडिया के गानों पर जमकर डांस किया। वहीं रानी चटर्जी ने बिहार के डांडिया में शामिल होने की खुशी जताते हुए कहा कि ऐसा माहौल हमें मुंबई में नहीं मिल पाता। बिहार में हमें अपनापन सा लगता है। वहीं पंकज केसरी ने बताया कि मैं खुद बिहार से हूं तो मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। खासकर डांडिया में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि ऐसे कार्यक्रम लोगों में एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.