Breaking News

बिहार में दुर्गा पूजा पर बारिश का अलर्ट:3 से 5 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश की संभावना

बिहार में मानसून अब अपनी वापसी की राह पर चल पड़ा है। मौसम विभाग ने ऐसी उम्मीद लगाई है कि 6 अक्टूबर के बाद राज्य में मॉनसून वापस जाने लगेगा। दुर्गा पूजा के दौरान 3 से 5 अक्टूबर के बीच सभी जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। साथ में कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका भी है। साथ ही मौसम विभाग का मानना है कि दीपावली और छठ पर्व के बीच राज्य में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी। इस बार मानसून अपने समय से तो नहीं आया लेकिन उसकी वापसी निर्धारित समय पर होने का पूर्वानुमान है।

वहीं, मौसम विभाग ने रविवार को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 से 48 घंटों तक हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि सामान्य तौर पर बिहार में 5 अक्टूबर से मानसून की विदाई होने लगती है। वहीं मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए जानकारी के मुताबिक इस बार मानसून 6 अक्टूबर को अपनी वापसी की राह पर होगा, जिसके बाद पूरे राज्य में नमी की मात्रा कम हो जाने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। इससे रात में कुछ ठंडक महसूस होने लगेगी।

दुर्गा पूजा के दिन बारिश होने की संभावना

दुर्गा पूजा के समय 3 से 5 अक्टूबर के बीच राजधानी पटना समेत पूरे राज्य भर में बादल छाए रहने की और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं बीते दिन बिहारशरीफ में 11, जनदाहा में 8.2 मिमी, अधौरा में तीन एवं माधवपुर में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िय़ा प्रदेश का गर्म शहर रहा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.