बिहार लोक सेवा आयोग की 67 वीं पीटी की परीक्षा 30 सितंबर को हो गई। आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा है कि 15 नवंबर तक इसका रिजल्ट दे दिया जाएगा और दिसंबर तक मेंस की परीक्षा ले ली जाएगी। यानी जिनकी पीटी परीक्षा अच्छी गई है उनके लिए मेंस के लिए महज तीन माह का समय है। उम्मीद की जा रही है कि मेंस में आठ हजार का रिजल्ट आएगा और ये मेंस की परीक्षा ेदंगे। भास्कर ने पटना गंगा घाट किनारे प्रतिदिन बिना किसी शुल्क लिए सुबह के समय अखबार पर चर्चा के साथ बीपीएससी की तैयारी कराने वाले पूर्व आईएएस अरुण कुमार से बात की।/
सवाल- बीपीएससी पीटी की परीक्षा के बाद मेंस की तैयारी के लिए आप परीक्षार्थियों को क्या सलाह देंगे?
उत्तर- दिसंबर 2022 के अंतिम सप्ताह में मुख्य परीक्षा संभावित है। यानी 80 दिन का समय अंतराल है। इन 80 दिनों में 1000 घंटों से ज्यादा समय अध्ययन के लिए उपलब्ध नहीं है। इसलिए निरंतर अध्ययन करना जरूरी है। किसी भी दिन 10 घंटे से कम नहीं। डायरी बनाएं, दिन का बजट लिखें और इन 80 दिनों में करीब 20 सेट सामान्य अध्ययन का तथा पांच टेस्ट ऑप्शनल पेपर का जरूर लिखें।
सवाल- दिन की दिनचर्या क्या होनी चाहिए ?
जवाब- दिन की शुरुआत ‘समाचार पर विचार’ के साथ करनी चाहिए। हम गंगा घाट पर (अरुण सर की क्लास) ‘समाचार पर विचार’ प्रत्येक दिन करते हैं। समाचार के विश्लेषण मात्र से आप GS पेपर के आधे प्रश्नों को प्रभावी ढ़ंग से लिख सकते हैं। पुनः 3 से 4 घंटे आप GS – 1 और GS-2 को अलग से दें। प्रतिदिन 3 घंटे का समय अपने ऐच्छिक विषय के लिए रखें।
सवाल- GS-1 की तैयारी कैसे करें ?
जवाब- GS-1 के तीन सेक्शन हैं- सेक्शन-1 में इतिहास, कला संस्कृति के लिए प्रस्तावित किताब हैं स्पेक्ट्रम की आधुनिक भारत और दूसरी किताब बिहार का इतिहास है। इस सेक्शन के लिए 20 डोमेन को चुन लें। लिखित अभ्यास करें। जैसे कि कला में पटना कलम चित्रकला, मौर्य कला, थंका कला, पाल कला इत्यादि। बिहार की स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका, महात्मा गांधी, 1929 से 1947 का समय, क्रांतिकारी संगठन का प्रादुर्भाव, आदिवासी विद्रोह महत्वपूर्ण है। समसामयिकी के लिए- समाचार पत्र का विश्लेषण करें। अंतरराष्ट्रीय खबरों में – तेल की समस्या, रूस-यूक्रेन की लड़ाई, हिंद और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में आपसी संबंध, IPEF, TPP, RECP, ASEAN को पढ़ें। राष्ट्रीय में UAPA, रिन्यूवल एनर्जी पढ़ें।
सवाल- GS-2 की तैयारी कैसे करें?
जवाब- इसमें पॉलिटी के लिए एम. लक्ष्मीकांत की किताब पढ़ें। को-ऑपरेटिव फेडिएलिज्म, इलेक्ट्रॉल रिफॉर्म्स, ज्यूडिशियरी, पंचायती राज व्यवस्था आदि पर फोकस करें। अर्थशास्त्र और भूगोल के लिए बिहार और भारत का बजट देखें। इकोनॉमी सर्वे ऑफ बिहार और इंडिया पढ़ें। विवेक सिंह की किताब अच्छी है। जरूरी चैप्टर के तहत रोजगार, खाद्यान्न समस्या, सिंचाई की व्यवस्था आदि देखें। साइंस एंड टेक्नोलॉजी में यूपीएससी के लिए तैयार कोई भी स्टैंडर्ट बुक पढ़ सकते हैं। जैसे कि रवि पी अग्रहरि देखें।
सवाल- वैकल्पिक विषय के लिए किताबें पढ़ने, नोट्स पढ़ने और लिखने की प्रैक्टिस के अलावा क्या खास कर सकते हैं?
जवाब- विगत 5 वर्षों के प्रश्नों का अभ्यास करें।



Comment here