कोरोना वायरस का क’हर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक महिला कोरोना सं’क्रमित पाई गई है। लखनऊ स्थित केजीएमयू से आई रिपोर्ट में देर रात इसकी पुष्टि हुई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कोरोना सं’क्रमित लोगों की संख्या अब 30 हो गई है।
पीलीभीत के अमरिया ब्लॉक के गांव हररायपुर निवासी एक महिला (45 वर्ष) 20 मॉर्च को सऊदी अरब से 37 यात्रियों के साथ लौटी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 37 लोगो की स्क्रीनिंग की थी। स्क्रीनिंग में एक महिला को संदिग्ध पाते हुए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस मा’मले की पुष्टि की है। फिलहाल महिला को आइसोलेशन वार्ड में शि’फ्ट किया गया है।

आगरा, लखनऊ और नोएडा में 8-8 मरीज
आगरा, लखनऊ व नोएडा के 8-8, गाजियाबाद के दो, लखीमपुर, पीलीभीत, वाराणसी और मुरादाबाद में 1-1 मामले में कोरोना वायरस के सं’क्रमित पाए जा चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों के अस्पतालों में कोराना वायरस के 55 संदिग्ध म’रीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी तक कुल 1314 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1187 संदिग्ध म’रीजों की जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
देशभर में 415 कोरोना के म’रीज
देशभर में सोमवार कोरोना के म’रीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में वायरस से सं’क्रमित लोगों की संख्या 415 पर पहुंच गई। वहीं, म’रने वालों की भी संख्या चार से बढ़कर सात हो गई है। संक्र’मित लोगों में से कुल 41 विदेशी नागरिक हैं और सात लोगों की मौ’त हो चुकी है। मौ’त का नया मामला महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात से सामने आया है। महाराष्ट्र में मृ’तकों की संख्या दो हो गई है।




Leave a Reply