कृषि इनपुट सब्सिडी से वंचित व कृषि विभाग की लापरवाही से आक्रोशित मड़बन प्रखंड के सैकड़ो किसान सोमवार को सड़क पर उतरे। किसानों ने किया घंटों प्रदर्शन। एनएच 102 पर कर्जा के समीप दिया धरना। मौके पर पहुंचे अधिकारी व पूर्व मंत्री अजीत कुमार । किसानों के समस्याओं पर वार्ता के उपरांत जिला कृषि पदाधिकारी ने मड़वनके किसानों को भी कृषि इनपुट का लाभ देने का किया घोषणा। तब किसानों ने अपना आंदोलन वापस लिया ।






Leave a Reply