कोरोना का क’हर देश में धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। कई लोग इसकी चपे’ट में आ रहे हैं। सरकार भी इस ओर ध्यार दे रही है कि लोग कम से कम बाहर निकले। इसके लिए कई राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है। रविवार को पूरे देश में जनता क’र्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद भी कहीं कहीं लोग बाहर निकल ही जा रहे हैं। कुछ इसी तरह झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में हुआ। यहां भी रोक के बावजूद लोग पूजा करने पहुंच गए। इसको लेकर प्रशासन श’ख्त हो गया है।

लोक सेवक के आदेश के उ’ल्लंघन को लेकर एक नामजद और कुछ अ’ज्ञात लोगों के विरुद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना में एफआईआर द’र्ज की गई है। मुख्य सचिव के 16 फरवरी के पत्र के आलोक में जिला दं’डाधिकारी व प्रशासन देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 20 मार्च के पत्र से बाबा वैद्यनाथ मंदिर देवघर में बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश व पूजा-अर्चना पर रोक लगाई गई है। प्रखंड विकास अधिकारी देवघर विवेक किशोर को सूचना प्राप्त हुई कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के कुल्टी थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड बराकर निवासी विकास बर्मन व अन्य लोगों ने 21 मार्च को उक्त आदेश का उ’ल्लंघन कर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।






Leave a Reply