खगड़िया के एक प्रेमिका ने प्रेमी संग भागकर प्रेम विवाह कर लिया है। तीन माह बाद एक वीडियो जारी कर थानेदार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वो भी तब जब प्रेमिका के परिजन ने थाना में प्रेमी व उसके परिजन के विरुद्ध अपहरण की शिकायत की। प्रेमिका ने परिजनों पर धमकी देने व झूठे केस में फंसाने का भी आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोरकाही थाना क्षेत्र के उत्तर माड़र पंचायत के बलौर गांव निवासी श्यामकिशोर शर्मा की 18 वर्षीय पुत्री सावित्री कुमारी ने प्रेमी बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी रामउदय पंडित के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के साथ 9 जुलाई को मंदिर में शादी रचा ली। इसके बाद प्रेमी युगल दिल्ली चला गया। प्रेमी और उसके प्रेमिका के परिवार के लोग खुश थे।
अचानक 27 सितम्बर को प्रेमिका की मां ने मोरकाही थाना आवेदन देकर प्रेमी सहित आधे दर्जन लोगों में विरुद्ध अपहरण की शिकायत की। शिकायत के बाद प्रेमिका ने प्रेमी के इंस्ट्राग्राम आईडी से वीडियो जारी सुरक्षा की गुहार लगाई। वीडियो में लड़की ने कहा कि मैं अपने मर्जी से भागी हूं। मेरे साथ कोई मेरे साथ जबरदस्ती नहीं किया है। मैंने पंकज कुमार से शादी की है। अगर, मेरे मम्मी-पापा पंकज के परिवार पर हत्या, अपहरण का केस करते हैं तो नहीं माना जाए। मेरे मम्मी-पापा मुझे मारना चाहते हैं, प्लीज मुझे बचा लीजिए।
प्राइवेट हेल्थ केयर में हुआ था दोनों को प्यार
स्थानीय लोगों का कहना है कि खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र के सोनमनकी बाजार स्थित जनता हेल्थ केयर में प्रेमी और प्रेमिका स्वास्थ्य कर्मी के रूप में प्रशिक्षण ले रहा था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गया। एक-दूसरे से चोरी छिपे मिलने लगा। प्यार परवान पर चढ़ते गया। 9 जुलाई को प्रेमी युगल फरार हो गया।
कहते हैं थानेदार
थानेदार किरण कुमारी ने बताया कि युवती के मां द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। इस क्लिनिक पर युवती व युवक रहता था। वहां पहुंचकर मामले की जांच की। दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।



Leave a Reply