बुधवार को गाेगरी थाना व पसराहा थाना क्षेत्र में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान बीडीओ राजाराम पंडित, थानाध्यक्ष विभा कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। बीडीओ ने कहा कि नगर परिषद चुनाव को देखते हुए सभी लाइसेंसी बंदूक एवं अन्य हथियार का सत्यापन बुधवार को गोगरी थाना परिसर में किया गया। गोगरी थाना क्षेत्र के कुल 36 व पसराहा थाना क्षेत्र के 13 शस्त्रों का सत्यापन किया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने हथियार का सत्यापन किसी कारण से नहीं करा पाए हैं, वे लोग गुरुवार को करा सकते हैं।
शस्त्रों का भौतिक सत्यापन:थाना परिसर में 49 शस्त्रों का किया गया भौतिक सत्यापन



Leave a Reply