बिहार में साइबर ठगी की घटनाएं तेजी से घट रही हैं। साइबर ठग आये दिन नए नए फंडा अपना ठगी के घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला सारण से सामने आया है, जहां साइबर फ्रॉड गिरोह द्वारा सारण जिलाधिकारी के नाम पर ठगी किया जा रहा है। अलग अलग नंबर से व्हाट्स एप्प एकाउंट बना जिलाधिकारी के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है।
बुधवार की दोपहर से जिला के अलग अलग विभाग के अधिकारियों और पत्रकारों के बीच मैसेज भेज ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए लिंक भेजे जा रहे हैं। एक साथ कई पत्रकारों पर मैसेज भेजे जाने से चर्चा का विषय बन गया। हालांकि साइबर ठग पत्रकार सहित को अधिकारियों से को भी निशाने पर लिया।
अलग अलग नंबर से किये गए व्हाट्सएप मैसेज में डीपी पर जिलाधिकारी राजेश मीना का फोटो लगा हुआ है। व्हाट्सएप के विवरण में राजेश मीना सहित डीएम सारण लिखा गया है।सभी को मैसेज के।माध्यम से भ्रामित कर ठगी का शिकार बनाने का कोशिश किया जा रहा है।हालांकि सारण साइबर सेल इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाई में जुट गई है।
मामले पर जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि “यह फर्जी व्हाट्सएप मैसेज है. कृप्या किसी भी प्रकार की लेनदेन न करें। इस तरह से कई अलग-अलग नंबरों से सारण के लोगों को कॉल और मैेसेज किया गया है। हर नंबर पर मेरे फोटो का गलत इस्तेमाल हुआ है। इन लोगों की पहचान करके जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी”।







Leave a Reply