Breaking News

भोजपुर में कलेक्ट्रेट तलाब से ITI छात्र का श’व बरामद:रिटायर दरोगा का है बेटा

नवादा थाना क्षेत्र के तलाब में डूबा एक रिटायर सब इंस्पेक्टर के पुत्र शव बरामद हुआ है। उसका शव स्थानीय थाना क्षेत्र के समाहरणालय स्थित कलेक्ट्रेट तलाब से गुरुवार की सुबह बरामद हुआ। शव के मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

मृतक मूल रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव निवासी बीएसएफ से रिटायर सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार है एवं वह आईटीआई का छात्र था। वह वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के सुंदर नगर वार्ड नंबर 11 में अपने परिवार के साथ मकान बनाकर रहता था। इधर मृतक के बड़े पिता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वह बुधवार की रात करीब 8 बजे उसके एक दोस्त ने उसके मोबाइल पर फोन किया और उसे बाहर बुलाया था।

जिसके बाद उसने घर में कहा कि एक प्रोग्राम देखने जा रह हूं,लेकिन उसके पिता ने मना कर दिया ।जिसके बाद बिट्टू ने बोला की मैं कलेक्ट्रेट के पास अपने दोस्तों से मिल कर आ रहा हूं। लेकिन वह रात में घर वापस नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह जब वह हर रोज की तरह टहलने निकले थे। उसी दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के पास काफी संख्या भीड़ लगा देखा। भीड़ देख जब वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका भतीजा मृत अवस्था में कलेक्ट्रेट के पास तलाब किनारे पड़ा है।

उसका शव स्थानीय थाना क्षेत्र के समाहरणालय स्थित कलेक्ट्रेट तलाब से गुरुवार की सुबह बरामद हुआ।

उसका शव स्थानीय थाना क्षेत्र के समाहरणालय स्थित कलेक्ट्रेट तलाब से गुरुवार की सुबह बरामद हुआ।

जिसके बाद वह वापस घर लौटे और फोन कर इसकी सूचना उन्होंने उसके पिता को दी। सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने साजिश के तहत उसके दोस्तों पर ही नशीला पदार्थ खिलाकर कलेक्ट्रेट तलाब में डूबा कर मारने का आरोप लगाया है। हालांकि उसकी हत्या किसने और क्यों की इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है।

जबकि पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक युवक की मौत का कारण अस्पष्ट है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपनी मां-बाप का एकलौता संतान था। उसके परिवार में सिर्फ मां रीता देवी है। मृतक के पिता बीएसएफ से रिटायर सब इंस्पेक्टर है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की मां रीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.