Breaking News

छपरा में 24 घंटे बाद किशोर का श’व बरामद:SDRF और स्थानीय गोताखोर की मदद से निकाला गया

छपरा में नदी में डूबे किशोर का शव गुरुवार के सुबह बरामद हुआ। घटना मशरख थाना क्षेत्र के कवलपुरा का बताया जा रहा। बुधवार के दोपहर स्नान करने गए युवक का नदी में डूबने से मौत हो गया। मृत किशोर की पहचान मशरख थाना क्षेत्र के कवलपुरा निवासी मोहित कुमार(13 वर्ष) के रूप में की गई। शव डूबने के स्थान से 2 किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। बुधवार के दोपहर में किशोर स्नान करने के दौरान लापता हो गया। जिसके बाद लगातार देर रात तक सर्च अभियान चलाया गया लेकिन सफलता नही मिली। स्थानीय मछुआरों और गोताखोर के अलावा प्रशासनिक मदद से एसडीआरएफ के टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया तो गुरुवार के सुबह शव बरामद हुआ। गुरुवार को उसका शव पानी में बहता देख मछुआरों ने उसे बाहर निकाला।

वहीं शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मध्य विद्यालय बहादुरपुर में वर्ग-6 का छात्र है। वही तीन भाईयों में सबसे छोटा हैं। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि मोहित गांव के ही लड़कों के साथ घोघाडी नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने लगा जब तक साथ में नहा रहे लड़के चिल्लाकर ग्रामीणों को बुलाते तब तक वह नदी के गहरे पानी में डूब चुका था।जिसका शव गुरूवार को बरामद किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.