Breaking News

जनता के सवालों से भागते नजर आए सांसद छेदी पासवान:विकास को लेकर किया सवाल तो बिना कुछ कहे कार में बैठे और निकल गए

सासाराम संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद छेदी पासवान को ग्रामीण जनता ने जब विकास के सवाल पर घेरा तो सांसद सवालों से बचते हुए कार में बैठ कर निकल गए। अब संासद एवं जनता के सवाल का वीडियो वायरल हो रहा है। बताते हैं कि वीडियो दो दिन पूर्व का है जब सांसद छैदी पासवान क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सदर प्रखण्ड के घौडाढ़ पंचायत में एक कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम के बाद सांसद जब जाने लगे तो मौके पर जुटी जनता ने विकास के सवाल को लेकर घेरा। शुरू में सांसद ने कुछ सवालों के जवाब दे मामला टालना चाहा, परंतु जब जनता सवाल पे सवाल करने लगी तो वो गाड़ी में बैठकर चल दिए।

4046 गांवों का विकास नहीं हो सकता

जब सांसद से लोगों ने पूछा कि कि उनके गांव में विकास का कार्य नहीं हुआ। तो ससंसद ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में 4046 गांव हैं, सबका विकास नहीं हो सकता, कोई भी सांसद नहीं कर सकता। फिर किसी ने कहा सांसद के पास टाइम नहीं ळै कभी यहां समय नहीं दिए। फिर किसी ने पूछा की आखिर ऐसा क्यों, सवालों के बौछार में घीरे सांसद ने वहां से चलने में ही अपनी भलाई समझी और अपनी कार में बैठ कर निकल लिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.