Breaking News

नवादा में सड़क हा’दसा, एक की मौ’त:तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी जोरदार टक्कर

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना बाजार में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि मुफस्सिल के खेदू बीघा निवासी रामरूप चौहान के 25 वर्षीय पुत्र मदन चौहान नवादा से काम कर घर लौट रहा था, तभी उसे एक कार ने जोरदार टक्कर मार दिया था। जिससे वह जख्मी हो गया था। जिसका गुरुवार को इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मौत के बाद परिजन ने कहा कि तेज रफ्तार ने युवक की जान ली है।

मृतक के मामा शिवदानी चौहान ने बताया कि या घटना 20 तारीख का है। जहां तेज रफ्तार में भगना गंभीर रूप से घायल हुआ था नवादा से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और यहां से पावापुरी अस्पताल रेफर कर दिया गया था 2 दिन के बाद पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। बेहतर इलाज नहीं मिलने के कारण प्राइवेट अस्पताल में युवक को लेकर गए। जहां गुरुवार को युवक की मौत हो गई।

प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दिए जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही परिजन नहीं अभी कहे की एक्सीडेंट में कहीं भी बेहतर इलाज नहीं हुआ जिसके कारण ही भाई की मौत हुई है। वहीं मृतक के परिजन ने कहा कि पीएमसीएच में दलाल की चक्कर में आकर प्राइवेट अस्पताल में युवक को भर्ती कराया जहां चार लाख रुपैया खर्चा के बावजूद भी भाई को नहीं बचा पाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.