Breaking News

पति ने किया पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास:महिला जान बचाकर पहुंची एसएसपी ऑफिस

भागलपुर में एक पति ने अपनी ही पत्नी को जलाकर मरने का प्रयास किया। जिसके बाद पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाकर एसएसपी बाबू राम के दफ्तर पहुंची। दरअसल मामला जिले के नाथनगर इलाके का है। पीड़ित महिला का नाम पुष्पा देवी है। महिला ने अपने पति राजेश कुमार के ऊपर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने पति का दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध भी बताया हैं। महिला का कहना है कि उनका ये अवैध संबंध पिछले दो सालों से चल रहा है।

पीड़िता ने मीडिया के सामने अपनी आप बीती बताई है। पीड़िता कहती है कि पति का दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध है ,जो पिछले 2 सालों से चल रहा है, और पति के द्वारा लगातार मारपीट की जाती है, और बच्चों के पढ़ाई और घर खर्च तक का पैसा उसे नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण उसको और उसके बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आज दुर्गा पूजा को लेकर बच्चों के लिए कपड़े दिलाने की बात जब उसके द्वारा की गई तब उसके पति ने उसके साथ ना सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके ऊपर किरासन तेल छिड़ककर आग लगाने का भी प्रयास किया। लेकिन किसी तरीके से महिला और बच्चे भाग गए। महिला के द्वारा पहले भी मधुसुदनपुर थाने में शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई थी, जिसके बाद आज पति के द्वारा जलाने का प्रयास किए जाने से बचकर महिला अपने बच्चों के साथ इंसाफ का गुहार लगाने वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के पास पहुंची।

लेकिन वरीय पुलिस अधीक्षक किसी कार्य के कारण कार्यालय में नहीं थे। जिसके कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। इस दौरान महिला के 10 वर्षीय पुत्र यीशु राज ने रोते हुए बताया कि उसका पिता पिछले 2 वर्षों से उसके सभी भाई बहनों पर ध्यान नहीं देता है। जब वह अपने पिता से कपड़ा, जूता और खाने की मांग करता है, तो उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज करते हुए उसके पिता तीनो भाई बहनों को जान से मारने की बात करते हैं। वही महिला की स्थिति को देखते हुए एसएसपी कार्यालय के कर्मियों के द्वारा मधुसुदनपुर थाना को फोन कर महिला की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह महिला को थाना भेजा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.