Breaking News

सियासी गर्मी बढ़ी:शहर के 5 वार्डों में आमने-सामने का महज दाे प्रत्याशियाें में मुकाबला

मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव सीधे जनता के हाथ में आने के बाद वार्ड पार्षद के चुनाव काे लेकर दिलचस्पी इस बार कम दिख रही है। शहर का पांच ऐसा वार्ड है, जहां से महज दाे-दाे प्रत्याशी ही मैदान में उतरे हैं। यानी इन सभी जगह चुनावी मुकाबला आमने-सामने का हाेगा। वहीं शहर के तीन वार्डों में तीन-तीन प्रत्याशियाें के बीच राेचक मुकाबला हाेगा। वार्ड-2 से तीन प्रत्याशियाें ने नामांकन दाखिल किया।n

2008 के बाद तीसरा बच्चा हाेने की वजह से एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द हाे गया। ऐसी स्थिति में वार्ड नंबर-2 में निवर्तमान वार्ड पार्षद गायत्री चाैधरी व प्रमिला देवी के बीच मुकाबला हाेना तय है। वहीं वार्ड-20 में निवर्तमान पार्षद संजय केजरीवाल व महेश महताे के बीच मुकाबला हाेगा। वार्ड नंबर 23 में भी निवर्तमान वार्ड राकेश सिन्हा पप्पू व कन्हैया कुमार के बीच लड़ाई हाेगी।

वार्ड नंबर 29 में भी निवर्तमान पार्षद रंजू सिन्हा व सनत कुमार के बीच सीधी लड़ाई हाेगी। वार्ड-33 में निवर्तमान पार्षद रेशमी आरा व शबनम आरा के बीच सीधी लड़ाई हाेगी। जबकि वार्ड-5 में निवर्तमान पार्षद सीमा कुमारी, मन्नाैवर हसन व रहमतुल्ला के बीच मुकाबला हाेगा। वार्ड-31 में रूपम कुमारी, रेखा गुप्ता व संगीता देवी मैदान में हैं। वहीं वार्ड-41 से निवर्तमान वार्ड पार्षद सीमा झा, काजल सिन्हा व बबिता देवी मैदान में है।

डीएम ने नगर निकाय चुनाव के संवेदनशील बूथों की मांगी सूची

मुजफ्फरपुर | डीएम ने सभी निर्वाचन अधिकारियों से नगर निकाय चुनाव के दैारान चिह्नित संवेदनशील बूथों की सूची मांगी है। उन्होंने सभी निर्वाची अधिकारी काे अपने क्षेत्र के चिह्नित संवेदनशील बूथों की सूची उपलब्ध कराने काे कहा है।

वहीं, आयोग के निर्देश के अनुसार, इस बार कोलकाता के प्रेस के बदले स्थानीय स्तर पर नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायतों में चुनाव के दैारान इवीएम पर सटने के लिए मतपत्रों का सिंबल छापा जाएगा। इसके लिए सभी निर्वाची अधिकारियों काे मतदान केंद्राें के साथ ही मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व पार्षद पद के लिए सिंबल अलर्ट हाेने के बाद डमी मतपत्रों की छपाई स्थानीय स्तर पर कराने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.