नगर निकाय चुनाव को लेकर नालंदा जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां जोरों पर है। नालंदा में पहले चरण में सात नगर निकायों में चुनाव होना है। जिनमें नालंदा, सिलाव, चंडी, गिरियक, एकंगरसराय, हिलसा एवं हरनौत शामिल हैं। इनमें 10 अक्टूबर को मतदान तो 12 अक्टूबर को मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
वहीं नगर निकाय के दूसरे फेज में बिहार शरीफ नगर निगम के अलावे पावापुरी, अस्थावां, परवलपुर, सरमेरा, एवं रहुई शामिल है। जहां 20 को मतदान तो 22 अक्टूबर को मतगणना का कार्य किया जाएगा।
इसके लिए मतगणना स्थल जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के नालंदा कॉलेज में बनाया गया है। जबकि संबंधित नगर निकाय मुख्यालय में ही वज्रगृह बनाया गया है। वहां से पोलिंग पार्टियां संबंधित बूथों पर जाएगी और मतदान की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद ईवीएम लेकर नालंदा कॉलेज पहुंचेगी।
हर नगर निकाय के मतगणना के लिए 10-10 टेबल बनाए गए जिनमें प्रत्येक टेबल पर माइक्रो प्रवेशक, पर्यवेक्षक एवं सहायक होंगे। मतगणना की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने को लेकर 10000 कर्मियों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है आवश्यकतानुसार इन्हें चुनाव के कार्यों में लगाया जाएगा। पहले की तरह ही हर बूथ पर 6 कर्मी मौजूद रहेंगे। जिले के 11 नगर निकायों में पहली बार 1 लाख 55217 युवा वोटर मतदान करेंगे।
मुख्य पार्षद के लिए इस बार पीला रंग का ईवीएम रहेगा। जबकि उप मुख्य पार्षद के लिए स्काई ब्लू तो वहीं वार्ड पार्षद के लिए सफेद रंग का ईवीएम होगा। इसके अलावा आदर्श बूथ भी बनाए जाएंगे। सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।







Leave a Reply