Breaking News

रोड पर आराम फरमाते दिखे पटना पुलिस के जवान, एक तरफ हो रही थी लूटपाट, दूसरी तरफ कुर्सी लगाकर आराम से नींद लेते दिखे पुलिसकर्मी

पटना सिटी के अगम कुआं में जहां एक तरफ मंगलवार को दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर से अपराधियों ने हथियार के बल पर छह लाख रुपए लूट लिए। वहीं दूसरी तरफ घटना से कुछ दूरी पर पुलिसकर्मी कुर्सी लगाकर आराम फरमाते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है। सुरक्षा में ट्रैफिक पुलिस के कर्मी अगमकुआं ओवरब्रिज पुल पर कुर्सी लगाकर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं।

नींद लेते दिखे पुलिसकर्मी।

नींद लेते दिखे पुलिसकर्मी।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिनदहाड़े एक ट्रांसपोर्टर से अपराधियों ने हथियार के बल पर ₹600000 लूट लिये। लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से मोटरसाइकिल से फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ घटना से कुछ ही दूरी पर ओवरब्रिज पर ड्यूटी पर तैनात ट्राफिक के पुलिसकर्मी अमरजीत सिंह और कांस्टेबल नंदकिशोर शर्मा की तस्वीर सामने आई है जिसमें यह बताया जा रहा है कि जिस वक्त लूट की घटना हो रही थी उस वक्त यह दोनों ड्यूटी पर तैनात ओवर ब्रिज पर कुर्सी लगाकर आराम फरमा रहे थे।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि जब इन से यह जानने का प्रयास किया गया कि लूट की घटना के बारे में आपको क्या जानकारी है तो इन्होंने इसके बारे में कुछ भी जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया है। सोचा जा सकता है जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ही इस तरह लापरवाह बने रहेंगे तो अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे ही। इतना ही नहीं ट्रैफिक कर्मियों को दी गई वॉकी टॉकी भी ठीक से काम नहीं कर रही थी। एक ट्राफिक पदाधिकारी ने बताया कि वॉकी टॉकी का टावर कभी काम करता है कभी नहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.