Breaking News

पटना में 5 थीम बेस्ड दुर्गा पंडाल:बाहुबली के महल से लेकर मीनाक्षी टेंपल के लुक में पंडाल

बिहार में कोरोना की वजह से दो साल बाद धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। पटना के कई इलाकों में लाखों रुपए के थीम पंडाल बनाए जा रहे। यहां दुर्गा पूजा में कहीं आपको फिल्म बाहुबली के महल के थीम पर पंडाल बनाया जा रहा तो कहीं मदुरई मीनाक्षी टेंपल के थीम पर। जानिए पटना के 5 बड़े पंडालों की थीम और उसकी भव्यता के बारे में

पटना के डाकबंगला चौराहे पर पहली बार देश से बाहर इंडोनेशिया के प्रंबानन मंदिर की प्रतिकृति पंडाल के रूप में दिखेगी। इस पंडाल के निर्माण में पहली बार स्टोन, शिप व शीशा समेत अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल हो रहा है। लाइटिंग के जरिए दुबई का बुर्ज खलीफा व कंकाल द्वारा साईकिल चलाने के साथ कई दृश्य साकार होंगे। इस बार के पंडाल की ऊंचाई 90 फीट और चौड़ाई 55 फीट है।

पटना के डाकबंगला चौराहे पर पहली बार देश से बाहर इंडोनेशिया के प्रंबानन मंदिर की प्रतिकृति पंडाल के रूप में दिखेगी।

पटना के डाकबंगला चौराहे पर पहली बार देश से बाहर इंडोनेशिया के प्रंबानन मंदिर की प्रतिकृति पंडाल के रूप में दिखेगी।

सिपारा के न्यू ऐतवारपुर में देख सकेंगे लेजर शो

पटना के बाइपास इलाके में स्थित सिपारा के न्यू ऐतवारपुर में इस बार लेजर शो खास होगा। इसे मुंबई की कंपनी लेजर इंडिया प्रस्तुत करेगी। यहां लाइट एंड साउंड के जरिए जमीन से 40 फीट ऊपर आसमान में माता महिषासुर का संहार करती दिखेंगी। साथ ही शिव तांडव व रामायण के दृश्य भी साकार होंगे। बाल मंडली नवयुवक संघ पूजा समिति के अध्यक्ष मुनि यादव ने बताया कि लेजर बीम की रे चार-पांच किलोमीटर दूर से देखी जा सकेगी।

यहां माता की प्रतिमा के साथ उनके गहने, कपड़े व अन्य शृंगार में मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहाडों के बीच माता हवा में उड़ते हुए महिषासुर का वध करने की मुद्रा में यहां विराजमान होंगी। पटना आर्ट कॉलेज के कलाकार मूर्तियां बना रहे हैं। आदिशक्ति युवा मंच गोला रोड मोड़ पूजा समिति के सचिव सुबोध यादव के अनुसार इस बार पंडाल उज्जैन के द्वारिकाधीश मंदिर की तरह बन रहा है।

खाजपुरा का शिव मंदिर बना आकर्षण का केंद्र

पटना के खाजपुरा इलाके में थर्मोकोल से बन रहा माहिष्मति महल जैसा पंडाल बना है। यहां फिल्म बाहुबली थीम पर माहिष्मती महल जैसा 50 फीट ऊंचा और करीब इतनी ही चौड़ाई वाला पंडाल थर्मोकोल से बन रहा है। आशियाना मोड़ से जगदेव पथ तक आकर्षक एलईडी लाइटिंग के साथ पिलर नंबर 15 से 70 नंबर पिलर तक सजावट होगी। गणेश जी अपने हाथों से ड्रैगन का वध करते और मां दुर्गा जिस राक्षस का वध करेंगी उसके कटे सिर से निकले खून के फव्वारे से राक्षस प्रकट होगा। यह नजारा भी खास होगा।

पटना के खाजपुरा इलाके में थर्मोकोल से बन रहा महिष्मति महल जैसा पंडाल बना है।

पटना के खाजपुरा इलाके में थर्मोकोल से बन रहा महिष्मति महल जैसा पंडाल बना है।

अमृत महोत्सव की झलक दिखेगी

मछुआटोली एबीसी दुर्गा पूजा समिति की ओर से आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव की झलक पूजा पंडाल में दिखेगा। यहां 40 फीट चौड़ा और 25 ऊंचा पंडाल बन रहा है। यहां 62 साल से पूजा हो रही है। 10 भुजाओं वाली माता का आशीर्वाद स्वरूप भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

बोरिंग कैनाल रोड स्थित आनंदगिरी चौराहा पर श्रद्धालु भगवान शंकर की 40 फीट ऊंची मूर्ति के दर्शन कर सकेंगे।

बोरिंग कैनाल रोड स्थित आनंदगिरी चौराहा पर श्रद्धालु भगवान शंकर की 40 फीट ऊंची मूर्ति के दर्शन कर सकेंगे।

आनंदगिरी चौराहा: भगवान शंकर की 40 फीट ऊंची मूर्ति

बोरिंग कैनाल रोड स्थित आनंदगिरी चौराहा श्री विजय वाहिनी समिति पिछले 41 वर्षों से पूजा कर रही है। यहां मां दुर्गा खुशियां मनाते और बांटते हुए नजर आएंगी। मां दुर्गा 1001 हाथों से आशीर्वाद देते हुए दिखेंगी। इस बार यहां लोग भगवान शंकर की 40 फीट ऊंची मूर्ति के दर्शन कर सकेंगे। मूर्ति प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनाया जा रहा है। पंडाल से ऊंची मूर्ति का नजारा देखने को मिलेगा। पंडाल की ऊंचाई 40 फीट और चौड़ाई 45 फीट होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.