Breaking News

मुजफ्फरपुर में अगले 6 दिनों तक नहीं गुल होगी बिजली:दुर्गापूजा को लेकर नहीं किया जाएगा शटडाउन

मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर शटडाउन नही लिया जाएगा। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली रहेगी। जानकारी के अनुसार छह दिनों तक शटडाउन नहीं होगा। बताया जा रहा है कि पांचवीं से ही शटडाउन लेने की प्रक्रिया बंद कर दी जायेगी। इसको लेकर बिजली विभाग का दावा है कि इस बार दुर्गा पूजा में शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में निर्बाध रूप से बिजली दी जायेगी।

इसकी तैयारी भी चल रही है। जिन इलाके में बिजली की लचर व्यवस्था है उसे सुधारा जा रहा है। इसके लिए पिछले छह दिनों से लगातार शटडाउन लिया जा रहा है। विभाग को पिछले दो साल की तुलना में इस बार अधिक बिजली खपत होने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार शहर के अर्बन-1 इलाके में करीब 64 पूजा पंडालों में तत्काल रूप से बिजली कनेक्शन दिये जाने का अनुमान है। हालांकि केवल सरैयागंज के एक पूजा पंडाल का बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन विभाग को मिला है। पूजा पंडाल में बिजली के लिए कॉमर्शियल दर से करीब दोगुना भुगतान इस बार करना पड़ेगा। वही, बिजली रहने से लोगो को भी परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.