Breaking News

नवरात्रा के अवसर पर डांडिया का आयोजन:महिलाओं ने किया मां का स्वागत

नवादा में नवरात्रा के पावन अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन नवादा के महावीर मार्केट में उड़ान संस्था के द्वारा किया गया। देवी गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं, डांडिया नृत्य ने तो समां बांध दिया।

नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना ने कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाया। परिसर भक्तिमय माहौल में आलोकित होता नजर आ रहा रहा। उड़ान की प्रगति श्रीवास्तव ने कहा कि डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने देवी गीतों पर एक से बढ़कर एक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं ने नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना भी की।नौ दिन में मां को प्रसन्न करने के उपायों में से नृत्य भी एक माध्यम है। नृत्य को भी साधना का मार्ग बताया गया है।

गरबा नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए देश भर में इसका आयोजन किया जाता है। इस दौरान डांडिया कार्यक्रम में उड़ान की महिलाओं ने शिरकत की है।महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित कर दिया। इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनके चेहरे पर खुशी बयां हो रही थी, वे उत्साहित नजर आ रहीं थीं। कोरोना महामारी में लोगों का जीना भी मुश्किल हो गया था लेकिन अब माता की कृपा से सब कुछ ठीक हो गया है और पूरे जिले भर में नवरात्रा के दिन धूमधाम से कई जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.