सीवान में एक डीलर को शराब का खुमार कुछ यूं चढ़ा की उसके अपने सरकारी राशन की दुकान पर ही साथियों को पूरी रात जाम छलकाने का ऑफर दे डाली। इसके बाद जाम से जाम कुछ इस कदर मिले की शराब का टशन पुलिस कस्टडी में जाकर उतरी। पुलिस ने इस मामले में डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है जबकि उसके पुत्र को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि पिता-पुत्र सहित कई लोग एक साथ बैठकर शराब का आनंद ले रहे थे। जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर उन्हें अवगत कराया था। पुलिस ने पार्टी के लिए लाए गए 4.140 लीटर ब्रांडी रॉयल ब्लू शराब बरामद किया है। पूरा मामला जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के गौर बुजुर्ग का है।

मामला 2 दिन पहले का है, इसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गौर बुजुर्ग गांव निवासी विशुन दयाल साह का पुत्र राकेश कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस की जीप को देख राशन डीलर विशुन दयाल साह अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। इस मामले में राशन डीलर पर पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों के साथ जब डीलर के घर में तलाशी ली गई तो उसी घर में रखे 180 एमएल के 23 पीस विदेशी रॉयल ब्लू शराब बरामद हुए है। मामले की जानकारी के संबंध में पुलिस का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गौर बुजुर्ग गांव में विशुन दयाल साह सहित कुछ लोगों के द्वारा अंग्रेजी शराब का पार्टी की जा रहा है। इसके बाद पुलिस की गश्ती दल मौके पर जैसे ही पहुंची पुलिस की गाड़ी देखकर सभी शराबी भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया।



Leave a Reply