Breaking News

भागलपुर नगर निगम चुनाव का स्क्रूटनी पूरा हुआ:मेयर के लिए 9, डिप्टी मेयर के लिए मैदान में 10 प्रत्याशी

भागलपुर नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद स्क्रूटनी भी पूरी हो चुकी है। अब शहर में मेयर,डिप्टी मेयर समेत 51 वार्डो में चुनावी दंगल शुरू हो चुकी है। इस बार के नगर निगम चुनाव में भागलपुर से 9 उम्मीदवार मेयर पद और 10 उम्मीदवार डिप्टी मेयर पद के लिए मैदान में है।/

वहीं, शहर के 51 वार्डो के लिए कुल 214 वार्ड पार्षद के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। इन सभी उम्मीदवारों को 28 सितंबर को उनका चुनाव चिन्ह मिल जाएगा। ये पूरी जानकारी भागलपुर एडीएम शिव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान साझा किया है।

दो वार्ड प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

एडीएम शिव कुमार ने बताया कि भागलपुर नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद स्क्रुटनी की जा रही थी। इसमें 9 मेयर और 10डिप्टी मेयर के प्रत्याशी थे। ये सभी स्क्रूटनी में सही पाए गए है। वहीं दूसरी ओर वार्ड पार्षद में 2016 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया था। लेकिन दो प्रत्याशियों के नामांकन को स्क्रूटनी के दौरान रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 7 से मोहम्मद जहांगीर और वार्ड नंबर 8 से मोहम्मद जफिर के कागजात में चुनाव अधिनियम के तहत 2 बच्चे से ज्यादा नहीं होने चाहिए थे। उसको लेकर पाबंदी थी और इन दोनों के पास 2 दो संतान से ज्यादा संतान है, जिसके वजह से इनके नामांकन को रद्द किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.