पुरानी बाजार राेड स्थित रंजन वस्त्रालय के संचालक रंजन कुमार टिबड़ेवाल से रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेजे गए दाेनाें आरोपितों काे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। एसएसपी जयंत कांत ने केस के आईओ काे दाेनाें आरोपितों काे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने का आदेश दिया है।n
ताकि रंगदारी मांगने की असल वजह सामने आ सके। नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि मामले में दोनों आरोपितों को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। जल्दी ही दाेनाें आरोपितों काे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
14 सितंबर काे व्यवसायी रंजन कुमार टिबड़ेवाल से रंगदारी मांगने के मामले में नगर थाना क्षेत्र के गुदरी राेड निवासी सुबाेध कुमार उर्फ डब्बू पटेल व उसके चचेरे भाई अभिषेक पटेल पर डेढ़ कराेड़ रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इधर, रंजन कुमार टिबड़ेवाल ने बताया कि उनसे रंगदारी मांगने वाला जेल में बंद है।
दाेनाें को जेल भेजे 10 दिन हो चुका है। लेकिन, रंगदारी क्याें मांगी गई। इसका काेई जवाब नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। घटना के बाद दुकान पर दाे सिपाही की तैनाती की गई थी। दाेनाें सिपाही सुबह 10 से रात में दुकान बंद हाेने तक रहते हैं।







Comment here