Breaking News

मुजफ्फरपुर : इंस्पेक्टर का बेटा बताने वाला नशे में गि’रफ्तार:दो दोस्तों के साथ कर रहा था शराब पार्टी

मुजफ्फरपुर के सदर थाना की पुलिस ने बीबीगंज में छापेमारी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों शराब की पार्टी कर रहे थे। ब्रेथ एनालाइजर जांच में एक युवक में अल्कोहल सेवन की भी पुष्टि हुई है। इस दौरान पूछताछ करने पर उसने खुद को विशेष शाखा के इंस्पेक्टर का बेटा बताया।.

उन्होंने कहा कि उसके पिता अनिल कुमार मोतिहारी में पोस्टेड हैं। उसने अपना नाम चंदन कुमार बताया है। यह सुनकर सदर थाने की पुलिस भी चौंक गई। वहीं अन्य दो के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। उनका ब्रेथएनालाइजर जांच भी करने की कवायद की जा रही है।

थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने बताया की युवक द्वारा कही गई बातों का सत्यापन किया जा रहा है। वह सच बोल रहा है या धौंस जमा रहा है। इसके लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

तीन युवक बीबीगंज में शराब की पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थानेदार के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर देवव्रत कुमार ने दलबल के साथ वहां पर छापेमारी की। मौके से तीनों को दबोचा गया। शराब की बोतल और ग्लास मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी जांच के नाम पर गोपनीयता बरत रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.