Breaking News

पटना में वकील के बंद घर में चोरी:खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, लाखों के गहनों के साथ कैश भी किया गायब

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी में वकील उपेंद्र कुमार के घर अज्ञात चोरों ने लाखों के गहनों के साथ 1.5 लाख कैश पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के समय वकील अपने परिवार के साथ शहर से बहार गए थे। चोर खिड़की तोड़ कर घर के अंदर दाखिल हुए थे और इस पूरी घटना को अंजाम दिया।

आपको बता दें कि उपेंद्र कुमार पेशे से वकील हैं। उपेंद्र अपने पूरे परिवार के साथ इलाहाबाद और अयोध्या दर्शन के लिए गए हुए थे और जब वह पटना के कंकड़बाग 225 पिसी कॉलोनी सेक्टर स्थित अपने घर पहुंचे। घर के अंदर का नजारा देख दंग रह गए। अपने घर के एक कमरे के चौखट के साथ-साथ उस कमरे में रखें अलमीरा क्लॉक को टूटा हुआ पाया। उपेंद्र के घर के अंदर मौजूद एक कमरे की खिड़की को तोड़कर चोरों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।

वही वकील उपेंद्र की पत्नी ने बताया कि उनके कमरे के अलमीरा में रखें लाखों रुपए के स्वर्ण और चांदी के आभूषणों के साथ-साथ डेढ़ लाख रुपए कैश को भी चोर अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गए।

चोरी के समय घर में कोई नहीं था

वकील उपेंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक-दो दिनों के लिए तीर्थ पर निकले थे। जब लौटे तो उनके घर में चोरी हो गई थी। घर के बिखरे समान से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने बड़ी ही बारिकी से पूरे घर की तलाशी ली थी।

फिलहाल कंकड़बाग थाना में मामले को दर्ज करा दिया गया है। पुलिस का कहना है की आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। चोरों की पहचान होते ही उनको पकड़ने के लिए आगे की करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.