सोमवार से शारदीय नवरात्र की पूजा शुरु हो रही है। इसके पूर्व पूजा को लेकर आज उत्तरदायनी सिमरिया गंगा घाट और झमटिया गंगा घाट सहित बेगूसराय जिले के आधा दर्जन गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। 10 दिनों तक चलने वाले नवरात्र पूजनोत्सव को लेकर आज गंगा घाटों पर अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
श्रद्धालुगण गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की और नवरात्रा पूजा को लेकर गैलन में जल लेकर अपने-अपने घर लौट रहे हैं। दरअसल नवरात्र पूजा में 10 दिनों तक घरों में गंगाजल से ही पूजा-अर्चना की जाती है। इसको लेकर सिमरिया गंगा घाट, झमटिया गंगा घाट समेत जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालू सुबह से ही गंगा स्नान कर रहे हैं।

गंगा स्नान करने के लिए उमड़ी भीड़ को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता व्यवस्था सिमरिया गंगा घाट, झमटिया गंगा घाट पर की गई है, सिमरिया में एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार भ्रमणशील है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि श्रद्धालु गंगा स्नान कर पूजा पाठ कर रहे हैं और डब्बे में गंगा जल ले रहे हैं। झमटिया गंगा घाट के स्थानीय पुजारी ने बताया कि आश्विन माह में नवरात्रा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान करने जुटी है । श्रद्धालु पूजा पाठ कर अपने परिवार, समाज और देश में सुख शांति समृद्धि की कामना कर रहे हैं।





Leave a Reply