मोतिहारी में एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की पिटाई कर दी। फिर दोनों की मंदिर में शादी करावा दी। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि ग्रामीण यह जानते थी कि दोनों नाबालिग हैं (लड़के की उम्र 17 और लड़की की उम्र 16 वर्ष) फिर उनकी काउंसलिंग करने के बजाए जबरन दोनों शादी करवा दी। इसके बाद लड़की अपने ससुराल चली गई
जानकारी के अनुसार चिरैया थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर चौक पर गुरुवार रात में ग्रामीणों ने एक लड़का- लड़की को भागता देखा। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पूछताछ में पता चला कि दोनों प्रेमी जोड़ा हैं। और घर से दोनों भागा हुए हैं। लकड़ी घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव के शिक्षक की पुत्री व लड़का लखौरा इलाके के सरसौला गांव का है।
दोनों ने बताया कि वो लोग एक-दूसरे से शादी में मिले थे। वहीं प्यार की शुरुआत हुई। प्रेम प्रवान चढ़ा और दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें खाकर घर छोड़कर फरार हो गए। इधर, चिरैया प्रखंड के मोहद्दीपुर चौक पर ग्रामीणों ने शक के आधार पर पकड़ लिया। पिता फिर जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की की उपस्थिति में श्रीगणेश्वर महादेव मंदिर में दोनों की शादी करा दी। दोनों पक्ष के लोगों के समक्ष एक एकरारनामा भी बनाया गया। जिसमें कई जनप्रतिनिधियों सहित दोनों पक्षों के अभिभावकों ने हस्ताक्षर किया।

मंदिर में उमड़ी भीड़।
दोनों प्रेमी जोड़े की शादी होने के बाद दोनों को आदर के साथ दुल्हन को उसके पिया के साथ ससुराल लखौरा थाना क्षेत्र के सरसौला भेज दिया गया। हालांकि दोनों प्रेमी जोड़ा अभी नाबालिग हैं। चिरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली लेकिन किसी ने शिकायत नहीं किया। वहां मौजूद लोगों शादी करा दिया था, अगर कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई होगी।







Leave a Reply