Breaking News

नवरात्रि से पहले फलों के दाम में उछाल:160 से 240 रुपेय प्रति किलो तक बिक रहा अनार, माल्टा और नारियल के दाम भी बढ़े

आगामी 26 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रहा है। शहर में दुर्गापूजा को लेकर अभी से चलह-पहल बढ़ गई है। इस बार पूजन सामग्री के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि फल-फूल के दाम मेें मामलू उछाल दिख रहा है।

नवरात्र को लेकर शहर के किराना दुकानों पर पूजा-पाठ में लगने वाली सामग्री, व्रत के दौरान खाई जाने वाली सामग्री, पूजा की चुन्नी, नारियल व मेवा सहित अन्य प्रकार का सामान बिकने लगा है। शहर के पूजन सामग्री विक्रेेता विकास कुमार ने बताया कि पूजन सामग्री के दाम में इस बार बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगा। इस बार फल के रेट में थोड़ा उछाल होगा।

पूजन सामग्री के दाम स्थिर

नवरात्र को लेकर पूजन सामग्री के दाम स्थिर हैं। बांका में अभी नारियल 40 रुपये प्रति पीस बेचा जा रहा है। इसके अलावा पान का पत्ता तीन से पांच रुपये पीस, अरवा चावल, साबुदाना आदि के दाम भी स्थिर हैं। धूप-अगरबत्ती के रेट में भी कोई बदलाव नहीं है।

फल दाम

सेब – 80 से 100 रुपये किलो

अनार – 160 से 240 रुपेय किलो

केला- 30 से 40 प्रति दर्जन

पपीता- 60 से 70 रुपये किलो

नारियल- 35 से 40 रुपये प्रति पीस

नारंगी- 110 से 120 रुपये प्रति किलो

माल्टा- 180 से 200 रुपये प्रति किलो

नाश्पती- 110 से 120 रुपये प्रति किलो

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.