मुजफ्फरपुर में चोरी के आरोप में दो युवकों की जमकर पिटाई की गई। पहले तो उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसके बाद हाथ-पैर बांधमाकर डंडे से पीटा गया। आधी मूंछ काटी गई। आसपास खड़े लोग इसका वीडियो बनाते रहे। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सदर थाना के नारायणपुर मालगोदाम चौक के पास का है।
बताया जा रहा है कि ट्रक से बैट्री चुराते दो बदमाशों को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया था। स्थानीय लोगों ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद भी दोनों की धुनाई की। पिटाई के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगा।

पीटने के बाद भीड़ ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक ट्रक के समीप बैठे हुए हैं। एक की आधी मूंछ भी काटी गई है। उसे पूछा जा रहा है – सरदार कौन है। आरोपी युवक ने कहा ये..इसके बाद दूसरे युवक पर जमकर डंडे बरसने लगते हैं। वहीं, एक व्यक्ति उसके चेहरे पर पैरों से हमला करता है। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया है।
सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घटना की छानबीन की। बताया गया कि पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के पास से चोरी की बैट्री भी जब्त की गई है। थाने पर आरोपितों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। ट्रक मालिक की ओर से एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।







Comment here