गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि दही चूड़ा का मिठास उसको पता ही नही है और चला है लिट्टी चोखा के स्वाद लेने, सीमांचल नेरिटिव सेट नही कर सकता है । और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें दे ,स्वागत करेंगे। वही पप्पू यादव ने कहा कि नाजीरिया से भी सबसे ज्यादा गरीब इलाका सीमांचल ,भागलपुर ,और बांका है । भागलपुर सिल्क के विकास समेत कई बन्द पड़े मिल को चालू कराने की मांग किया है।
वही पप्पू यादव ने कहा कि अमित शाह जी 2024 के भारत की राजनीति भूल से भी मत सोचिएगा । ओर बिहार के लोगो से जितना ठगी किए है उसका भरपाई कर दीजिए। वही 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पप्पु यादव ने बताया कि मैं इन्शेंट चेहरे में राहुल गांधी को देख रहा हूँ । राहुल गांधी यूथ है और उसका लोगों के प्रति आईकॉनटेक्ट है उसमें इन्शेंट का दिखाई दे रहा है।
दरअसल जनाधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव गुरुवार के रात भागलपुर पहुंचे और नाथनगर थाना क्षेत्र के केबी लाल रोड स्थित सिल्क कारोबारी मो अफजाल की हत्या के बाद उसके परिजन से मिलने पहुंचे थे और मृतक के परिजनों को कहा हमलोग आपके परिवार के साथ है । साथ ही पप्पू यादव ने हत्यकांड को लेकर भागलपुर के एसएसपी को फोन किया लेकिन एसएसपी बाबुराम ने फोन नही रिसिब किए ,उसके बाद पप्पू यादव ने भागलपुर रेंज के डीआईजी विवेकानंद से मोबाइल पर बात करते हुए कहा कि जल्द हत्यकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करे। वही इस दौरान नाथनगर के घोषी टोला के पास युवाओं ने पप्पू यादव का जमकर स्वागत किया ।



Comment here