बांका के सरकारी स्कूलों में खेल सामग्री खरीद में बड़ा खेला सामने आया है। बिहार शिक्षा परियोजना बांका कार्यालय ने इस साल जिले के सभी सरकारी स्कूलों में खेल सामग्री खरीद के लिए करीब 9 करोड रुपए उपलब्ध कराए थे। जिले जिले में हाई स्कूल, मिडिल स्कूल और प्राथमिक स्कूलों की संख्या करीब 2200 है। इन सभी स्कूलों के लिए राशि उपलब्ध कराई गई थी।/
हाई स्कूलों को 25-25 हजार रुपए, मध्य विद्यालयों को 15-15 हजार रुपए और प्राथमिक विद्यालयों को 5-5 हजार रुपए खेल सामग्री की खरीद के लिए उपलब्ध कराए गए थे। लेकिन इसमें से कई ऐसे विद्यालयों में इतनी घटिया खेल सामग्री की खरीद की गई जो बच्चों के किसी काम के नहीं है। इस तरह की खेल सामग्री की खरीद के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में सबसे पहला सवाल शिक्षक संघ शंभूगंज की ओर से उठाया गया था। संघ की ओर से जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखा गया था। अब इस मामले की जांच भी शुरू करा दी गई है।
जांच के लिए भागलपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी की अगुवाई में 3 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में भागलपुर के डीपीओ एमडीएम और बांका के डीपीओ माध्यमिक शिक्षा को सदस्य बनाया गया है। साथ ही डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान बांका को इसमें आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में अधिकारी घनश्याम प्रसाद यादव ने बताया कि बांका में खेल सामग्री खरीद की राशि में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायत मिली है। जांच के बाद ही लोगों पर कार्रवाई की जाए।



Comment here