BIHARBreaking NewsHealth & WellnessMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: अस्पतालों में न मास्क है और न ही सैनेटाइजर…

सकरा रेफरल अस्पताल और मुरौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना से बचाव के लिए जरूरी संसाधनों का घोर अभा’व है। इन अस्पतालो में स्वास्थ्यकर्मी बगैर मास्क के काम कर रहे है। इ’लाज को आए मरीजों व इनके तीमारदार सुरक्षा उपाय नहीं अपना रहे है।इन अस्पतालों में सरकारी स्तर पर न मास्क और न ही सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है।

अस्पताल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि प्रशासनिक स्तर से अबतक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मास्क और सेनेटाइजर भी उपलब्ध नहीं कराया गया है, जो आमलोगों के बीच वितरित किया जा सके। इधर, सकरा प्रखंड कार्यालय परिसर व कार्यालयों में भी कर्मी बगैर मास्क के काम करते है। प्रखंड परिसर में कायपार्लक सहायक व अन्य बिना मास्क लगाए बात करते हैं।

Input: हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.