श्रीलंका सरकार ने कोरोना सं’क्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार से पूरे देश में क’र्फ्यू लगा दिया। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के दफ्तर ने ऐलान किया है। कि शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक पूरे देश में क’र्फ्यू रहेगा। यह कोरोना संक्र’मण को रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाया गया सबसे बड़ा कदम है। इससे पहले चुनाव आयोग ने देश में 25 अप्रैल को होने वाले संसदीय चुनाव स्थगित करने की घोषणा की थी।

श्रीलंका में अब तक 66 म’रीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण की आशंका में करीब 2,400 लोगो को विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। इससे पहले देश के पश्चिमी तट के इ’लाकों में क’र्फ्यू लगाया गया था, लेकिन इससे सामाजिक दूरी का लक्ष्य पूरी तरह हासिल नहीं हो पाया।

Input: दैनिक जागरण



Leave a Reply