देश के जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का 21 सितंबर की सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया. करीब 42 दिन से मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव आखिरकार जंग हार गए. 22 सितंबर को उन्हें निगमबोध घाट में मुखाग्नि दी गई और इस तरह वो सितारा हमेशा के लिए मौन हो गया. बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था. वहीं. कॉमेडी किंग के निधन से हर कोई दुखी है. राजू अपने पीछे अपनी वाइफ शिखा और बेटी अंतरा और बेटा आयुष्मान को छोड़ गए.
राजू श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा द्वारिका से निकलकर निगमबोध घाट पर खत्म हुई. जहां पहले यहां पर उनके प्रशंसक, चाहने वाले, उनको जानने वाले, उनके दोस्त, तमाम लोग यहां पर पहुंच रहे हैं. यूपी के पर्यटन मंत्री और साथ में हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा भी यहां पर मौजूद रहे. फिलहाल यहां पर भीड़ बहुत ज्यादा देखने को मिल रही है पुलिस बल पर पर तैनात किया गयाा था.
राजू श्रीवास्तव के निधन से कपिल शर्मा की आंखें हुईं नम
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastava) के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक दिल छू जाने वाला नोट लिखा है. इसके साथ उन्होंने ये अफसोस भी जताया है कि काश वो एक बार उनकी मुलाकात हो गई होती.







Leave a Reply