Breaking News

मोतिहारी में गरीबी से तंग आकर दंपती ने खुदकु’शी की:पत्नी का गला काटने के बाद खुद का का’टा

मोतिहारी में गरीबी से तंग आकर एक पति ने पहले पत्नी का और फिर अपना गला काट लिया। पत्नी की मौत हो गई वहीं पति की हालत गंभीर है। पति को शराब की आदत है जिसके कारण उनकी सारी जमीन बिक गई और कर्ज हो गया था। इसी के बाद पति ने यह कदम उठाया। मामला कोटवा थाना क्षेत्र के पछियारी टोला का है।

शराब के चक्कर में जमीन तक बिक गई

ग्रामीणों ने बताया कि बृजकिशोर सिंह (45) कर्ज से वह परेशान रह रहा था। सोमवार को उनके बीच कह रहा था कि जिंदगी से तंग आ गया हूं। अब और नहीं जीना चाहता हूं। मंगलवार की अहले सुबह बंद कमरे में उसने पहले पत्नी उर्मिला देवी (40) का गला काट दिया। फिर उसने खुद का गला चाकू से काटा। घर से चीखने की आवाज आई तो पड़ोस के लोगों ने उसके बेटे को जानकारी दी। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन और ग्रामीण छत के रास्ते घर में पहुंचे। कमरे में गए तो बेड पर खून से लथपथ बृजकिशोर सिंह फर्श पर छटपटा रहा था। जबकि, उसकी पत्नी उर्मिला देवी का शव बेड पर पड़ा है।

निजी नर्सिंग होम में भर्ती बृजकिशोर सिंह।

निजी नर्सिंग होम में भर्ती बृजकिशोर सिंह।

लोगों ने बृजकिशोर सिंह को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोटवा पुलिस बृजकिशोर सिंह के घर पहुंची। वहां से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

एसडीपीओ पहुंचे हॉस्पिटल

सदर एसडीपीओ अरुण कुमार गुप्ता हॉस्पिटल पहुंच कर घटना की जानकरी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में घटना के पीछे की वजह आर्थिक तंगी सामने आई है। बृजकिशोर सिंह को शराब पीने की आदत है। गरीबी की वजह से डिप्रेशन में था। उसने पत्नी के साथ सुसाइड करने की कोशिश की। लेकिन, इसमें पत्नी की मौत हो गई। जबकि बृजकिशोर की स्थिति नाजुक है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.