पटना में बदमाशों ने एक रिटायर्ड DSP को बुरी तरह से पीट दिया। दो बदमाशों ने इतना पीटा कि रिटायर्ड DSP को बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। रिटायर्ड DSP लोगों की मदद से बदमाशों को थाने लेकर गए। पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। पुलिस ने रिटायर्ड डीएसपी को इलाज के लिए राजवंशी नगर अस्पताल भेजा दिया।
घायल रिटायर्ड DSP नरेश प्रसाद शर्मा के अनुसार, वह अपनी कार से आशियाना नगर स्थित घर जा रहे थे। राजीव नगर इलाके में जय प्रकाश नाला के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद वो दोनों को समझाने गए। दोनों लड़के गलती मानने की बजाए उनसे ही उलझ गए।
बेहोश होने तक मुझे मारते रहे- रिटायर्ड DSP
नरेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि गाड़ी में टक्कर मारने का मैंने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों लाठी-डंडे बरसाने लगे। और तब पीटते रहे जब तक मैं बेसुध होकर गिर न गया। बाद में पास खड़े लोगों ने पानी डालकर होश में लाया। मैंने देखा दोनों लड़के वहीं खड़े थे।

रिटायर्ड DSP दोनों बदमाशों को लेकर थाने पहुंचे, जहां से उन्हें छोड़ दिया गया।
जाने दीजिए बच्चा है- पुलिस
रिटायर्ड DSP ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से मैंने दोनों को पकड़ लिया और राजीव नगर थाने लेकर गया। नरेश प्रसाद शर्मा ने राजीव नगर थाना के मुंशी पर भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि थाने का मुंशी सुलह कराने के लिए दबाव बनाता रहा था। राजीव नगर थाना में मुंशी आरोपितों की ही तरफदारी करने लगा। उसने नरेश प्रसाद से कहा कि सर छोड़ दीजिए, ये सब बच्चा है। गलती हो गई, माफ कर दीजिए।
थाने से ही आरोपियों को छोड़ दिया
बाद में जब वे राजवंशी नगर अस्पताल में इलाज कराने गए तो दोनों लड़कों को थाने से ही छोड़ दिया गया। इसके बाद डीएसपी (विधि-व्यवस्था) संजय कुमार के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जरूरी धाराएं जोड़ी जाएंगी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि नरेश प्रसाद शर्मा अपने कार्यकाल में ढाई साल तक पटना सचिवालय थाने के थानाध्यक्ष रहे थे।



Leave a Reply