Breaking News

अवर निबंधन कार्यालय की बस दुर्घट’नाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग:’रजिस्ट्री शटल’ सेवा शुरू होने के दूसरे दिन ही डिवाइडर पर चढ़ गई गाड़ी

समस्तीपुर में रजिस्ट्री कार्यालय आने-जाने में सुविधा हो इसके लिए वाहन सेवा (रजिस्ट्री शटल) शुरू होने के साथ मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। जिले के किसनपुर स्थित अवर निबंधन कार्यालय की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटनाक्रम में लोग बाल-बाल बच गये।

हुआ यूं की शहर के मगरदही घाट पर लक्ष्मी टाॅकीज के पास अवर निबंधन कार्यालय की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। यह संजोग कहा कि बस के सभी लोग सुरक्षित बच गए।

बताया गया है कि इस सेवा की शुरुआत रजिस्ट्री शटल नाम से की गयी है। यह नि:शुल्क है और इससे आमलोगों को काफी लाभ होगा। इस गाड़ी से संबंधित लोगों को रजिस्ट्री कार्यालय और फिर रजिस्ट्री हो जाने के बाद उन्हें घर तक पहुंचाया जायेगा। यह सुविधा उन्हें मिल सकेगी, जो मॉडल डीड यानी ऑनलाइन रजिस्ट्री करायेंगे। दरअसल ऑनलाइन रजिस्ट्री की प्रक्रिया अधिकतम एक से डेढ़ घंटे में पूरी हो जाती है और इसके साथ ही रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट भी लोगों को साथ-साथ मिल जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.